चाईबासा, अप्रैल 14 -- चाईबासा। घरेलू विवाद में टोंटो थाना अंतर्गत सानकुचिया गांव निवासी रसाय कारवा की पत्नी 32 वर्षीय तिरसी कारवा ने जहर खाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार शनिवार को सुबह में किसी बात को लेकर तिरसी का पति के साथ विवाद हो गया था। इसके बाद पति दूसरे गांव में काम करने के लिए चला गया। दोपहर में भोजन करने के बाद तिरसी जंगल की ओर चली गई और वहां पर जहरीला फल खा लिया। इससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई। वह किसी तरह घर आकर खटिया में सो गई। उसके नाक और मुंह से झाग निकलने लगा। यह देखकर उसके बच्चे आसपास के लोगों को बुलाकर लाया। मृतका के पति को घटना की सूचना दी गई। जब उसका पति घर आया तो पत्नी को मरा पाया। इससके बाद ग्रामीण मुंडा द्वारा पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस घटना स्थल पर आ कर शव को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गयी। रविवार को शव का...