रामगढ़, जून 16 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। टोंगी में रविवार को भगवान शिव का पर्व मंडा हर्षोल्लास से मनाया गया। सर्वप्रथम में शिव भक्तों ने दिन भर उपवास रखकर संध्या में लोटन सेवा, कलश स्थापना, रात्रि में शिव-पार्वती की विधिवत पूजा अर्चना की। इसके बाद 80 भोक्ता और 80 भोगताइनों ने दहकते अंगारों पर चलकर फूलखूंदी की। इसके बाद बनस झूला किया गया। मंडा को लेकर मेला का आयोन किया गया जिसमें छऊ नृत्य के कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत कर लोगों मनोरंजन किया। इसके पहले मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो, डाड़ी प्रमुख दीपा देवी, मुखिया रिंकी कुमारी फीता काटकर छऊ नृत्य का उद्घाटन किया। मंडा को सफल बनाने में पूर्व मुखिया संध्या देवी, हरिलारल बेदिया, सिकेंद्र मुंडा, कुलदीप बेदिया, शनिनाथ सिंह, मदन बेदिया, रामकुमार बेदिया, अबोध बेदिया, रवि बेदिया, बंशी बेदि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.