रांची, दिसम्बर 11 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के ठाकुरगांव निवासी फैजुल हक से क्रिप्ट ट्रेडिंग का झांसा देकर उनसे 3.68 लाख की ठगी कर ली गई। फैजुल हक ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। फैजुल हक ने पुलिस को बताया कि उन्हें टेलीग्राम ऐप पर एक व्यक्ति ने मैसेज किया। होटल रेटिंग के एवज में मुनाफा देने का झांसा दिया। शुरुआत में उन्हें मुनाफा भी दिया गया। इसके बाद उनसे 3.68 लाख रुपए निवेश कराया गया और उन्हें कुछ टास्क भी दिया गया। टास्क पूरा करने के बाद उनसे और राशि की मांग की गई। इंकार करने पर उन्हें न तो मूलधन लौटाया गया और न ही मुनाफा ही दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.