हमीरपुर, नवम्बर 7 -- मौदहा, संवाददाता। निजामीपुरा मुहल्ले में लगे एक कंपनी के टॉवर में बिजली कनेक्शन होते देख स्थानीय लोगों ने विरोध किया। एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर वाद के निर्णय तक यथास्थिति बनाये रखने की मांग की। कस्बे के मोहल्ला निजामीपुरा में एक कंपनी का टावर कई वर्ष पूर्व लगाया गया था। जिससे मोहल्ला वासियों की भारी विरोध तथा न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन होने के बाद टावर बंद कर दिया गया। इसके चालू होने की सुगबुगाहट से मोहल्ले वासियों ने एसडीएम को शिकायती करते हुए बताया कि बिजली का कनेक्शन टावर में पुन: किया जा रहा है। जिसे तत्काल प्रभाव से रोकते हुए यथा स्थिति बनाए रखने का निवेदन किया है। एसडीएम को प्रार्थना पत्र देते समय सईद, अतर मोहम्मद, तालिब, जब्बार हुसैन, कुतुबुद्दीन, याकूब, जफर हुसैन, मोहम्मद यूसुफ, शमसुद्दीन, इस्लाम मोहम्म...