ग्रेटर नोएडा। हिन्दुस्तान, मई 6 -- ग्रेटर नोएडा सेक्टर-36 स्थित एक मकान में शनिवार को टॉयलेट सीट फटने से युवक के घायल होने की जांच अब आईआईटी के एक्सपर्ट्स से कराई जाएगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने यह फैसला लिया है। हालांकि, प्राधिकरण की जांच में सीवर लाइन में दिक्कत नहीं मिली। इस घटना में बुरी तरह घायल हुए युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सेक्टर-36 के मकान नंबर सी-364 में सुनील प्रधान अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनका 20 वर्षीय बेटा आशू नागर शनिवार दोपहर टॉयलेट गया था। शौच के बाद जैसे ही उसने वेस्टर्न टॉयलेट सीट का फ्लश बटन दबाया तभी सीट फट गई और उसमें से आग की लपटें उठने लगीं। विस्फोट होने से आशू का चेहरा, हाथ, पैरा और दूसरे अंग बुरी तरह से झुलस गए। यह भी पढ़ें- टॉयलेट सीट में धमाके संग लगी आग, 1 युवक बुरी तरह घायल; N...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.