नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि अगर यूक्रेन को रूस के भीतर तक हमला करने के लिए टॉमहॉक क्रूज मिसाइल जैसे लंबी दूरी के हथियार दिए जाते हैं, तो रूस की प्रतिक्रिया जोरदार और चौंकाने वाली होगी। पुतिन ने रूसी भौगोलिक सोसायटी की यहां 17वीं कांग्रेस के मौके पर टेलीविजन पर प्रसारित अपने संबोधन में यह टिप्पणी की। पुतिन ने बुडापेस्ट वार्ता के रद्द होने, रूस की दो सबसे बड़ी तेल कंपनियों पर नए प्रतिबंध लगाने और रूसी क्षेत्र में अंदर तक हमला करने के लिए यूक्रेन को लंबी दूरी के हथियार उपलब्ध कराने से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए यह कहा। उन्होंने ताजा प्रतिबंधों को रूस पर दबाव बनाने का एक और प्रयास बताया। पुतिन ने कहा कि कोई भी स्वाभिमानी देश बाहरी दबाव के आगे नहीं झुक सकता, खासकर रूस जैसा देश कभी नहीं। उन...