संवाददाता, फरवरी 7 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के करेली के एक मोहल्ले में शुक्रवार शाम छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि अधेड़ पड़ोसी ने बालिका को टॉफी देने के बहाने घर के अंदर बुलाया और दुराचार किया। बच्ची के परिजन और आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है। पुलिस के अनुसार, एक परिवार की छह साल की बेटी शुक्रवार की शाम घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच पड़ोसी 50 वर्षीय रामनारायण कुशवाहा बालिका को टॉफी देने के बहाने अपने घर के अंदर ले गया। इधर, बालिका को घर के बाहर नहीं देख परिजन व्याकुल हो गए। वे इधर-उधर बच्ची की तलाश करने लगे। इसी बीच मोहल्ले की एक लड़की ने उन्हें बताया कि उसे पड़ोसी रामनारायण अपने घर के अंदर ले गया है...