नई दिल्ली, जुलाई 17 -- Top 10 Billionaires: दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में आज उथल-पुथल नजर आ रही है। सॉफ्टवेयर कंपनी ओरेकल के चेयरमैन लैरी एलिसन दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग और अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस को पीछे छोड़ दिया। 80 वर्षीय लैरी की कुल संपत्ति 257 अरब डॉलर पहुंच गई है। बुधवार को उनकी संपत्ति में 5.9 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। उनसे आगे अब सिर्फ टेस्ला के मालिक एलन मस्क हैं, जिनकी कुल संपत्ति 366 अरब डॉलर है। मार्क जुकरबर्ग ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में एलिसन से पिछड़ कर तीसरे पर पहुंच गए हैं, जिनकी कुल संपत्ति 247 अरब डॉलर है। वहीं बेजोस भी 243 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ चौथे पायदान पर आ गए हैं।बिल गेट्स टॉप-10 से बाहर, अब वॉरेन बफे का नंबर माइक्रोसॉफ्...