शाहजहांपुर, मई 16 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। हर फील्ड में बेटियों का दबदबा देखने को मिल रहा है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में जिला में प्रथम व दूसरा स्थान भी बेटियों ने कड़ी मेहनत कर हासिल की। बेटियों ने प्रदेश तक परचम लहराया। उक्त बातें मातृत्व सोशल वेलफेयर सोसायटी की डायरेक्टर नेहा सक्सेना ने मेधावी बच्चियों को सम्मानित करते हुए कही। इंटरमीडिएट में जिला टॉपर्स आयुषी मिठाई करनैल एकडेमी व जिला में दूसरा स्थान पाने वाली शुभ्या शुक्ला को प्रशस्ति पत्र व मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। डीएम ने भी सभी छात्रों को शुभकामना संदेश भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.