रांची, मार्च 6 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची जिले में आठ मार्च से टॉक टू डीसी कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके तहत उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ग्रामीण इलाकों के लोगों की समस्या वीडियो कॉन्फ्रेंसिग से सुबह 11 से एक बजे तक सुनेंगे। ग्रामीण अपने-अपने पंचायतों के प्रज्ञा केंद्रों से जुड़ेंगे। इस दौरान सभी संबंधित विभागों के नोडल पदाधिकारी एवं सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी भी जुड़े रहेंगे। जिन पंचायतों में प्रज्ञा केंद्र की सुविधा नहीं है, वहां के लोग अपने निकटतम पंचायत सचिवालय भवन में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं रखेंगे। उपायुक्त के अनुसार, आमजनों की शिकायत के निवारण के लिए नई सूचना तकनीक के माध्यम से गुड गवर्नेंस के लिए लगातर कार्य करते हुए आमजनों की शिकायतों का निष्पादन कराने को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। लोगों की समस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.