नई दिल्ली, जनवरी 13 -- यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक अपने बोल्ड सीन की वजह से कॉन्ट्रोवर्सी में आ गई है। मूवी का टीजर 8 जनवरी को रिलीज हुआ था। इसमें यश के कैरेक्टर राया का इंट्रोडक्शन दिखाया गया था। टीजर में यश अमेरिकन एक्ट्रेस नैटली बर्न के साथ गाड़ी के अंदर इंटिमेट सीन दिया है। इस सीन पर आम आदमी पार्टी की महिला विंग ने आपत्ति जताई है और कर्नाटक स्टेट विमिन कमीशन से टीजर बैन करने की मांग की है।विजुअल्स हटाने की मांग यश की फिल्म टॉक्सिक के टीजर पर विवाद शुरू हो गया है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को आम आदमी पार्टी ने कर्नाटक स्टेट विमिन कमिशन से शिकायत की। आम आदमी पार्टी की स्टेट महिला विंग की लीडर्स कमिशन से मिलीं और विजुअल्स को अश्लील बताते हुए इन पर आपत्ति जताई है। विंग ने टीजर से इन विजुअल्स को हटाने के साथ ऐक्शन लेने की मांग भ...