झांसी, नवम्बर 11 -- ट्रैक्टर ने पैदल जा रहे किसान को कुचला, मौंत इकलौते बेटे की मौत से बिलख पड़ा परिवार, पुलिस जांच में जुटी सकरार थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ। गांव तेज पुरा घुराट में पैदल घर जा रहे किसान को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। वहीं इकलौते बेटे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव तेजपरा घुराट के रहने वाले भागचंद रायकवार बेटा जमुना प्रसाद रायकवार खेती-बाड़ी में हाथ बंटाते थे। वह अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। बीते रोज वह खेत पर काम करने गए थे। इसके बाद घर लौटकर नहीं आए। वह देर शाम घर आ रहे थे। जैसे ही वह गांव के मुख्य मार्ग पर पहुंचे, तभी पीछे से तेज गति से आ रहा ट्रैक्टर टक्कर मारता हुआ निकल गया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि वह नीचे गिरे और टै्रक्टर की...