कानपुर, मार्च 6 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। छावनी परिषद के म्योर रोड स्थित विद्यालय में टैलेंट हंट प्रतियोगिता 2024-2025 के विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी स्टीफन पीडी, संयुक्त अधिशासी अधिकारी अभिषेक बिंद और नामित उपाध्यक्ष लखन ओमर ने उन्हें सम्मानित किया। प्रधानाचार्या विनीता पांडेय, श्रुति कीर्ति दीक्षित, विवेक पांडेय, अतुल शुक्ला, नरेश चंद्र शास्त्री, अभिमन्यु त्रिपाठी ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन आशीष कुमार ने किया। यहां सत्येंद्र सिंह यादव, नवनीत, अन्नपूर्णा ,रिंकू मुखर्जी और हिना रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...