गोरखपुर, जनवरी 2 -- सचित्र गोरखपुर, निज संवाददाता। गोरखपुर महोत्सव 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाली टैलेंट हंट प्रतियोगिता के लिए शुक्रवार को कलाकारों का ऑडिशन शुरू हुआ। इसके पूर्व सचिव विकास प्राधिकरण पुष्पराज सिंह व डॉ यशवंत सिंह राठौर ने योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में कुल 438 प्रतिभागी विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महोत्सव का उद्देश्य स्थानीय और नवोदित प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना है। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में रानू जानसन, राकेश उपाध्याय, वंदना और सुमन सहित अन्य मौजूद रहे। प्रतिभागी लोक गीत, सुगम संगीत, समूह व एकल नृत्य, वादन, इंस्ट्रूमेंटल, थियेटर (मिमिक्री) सहित अन्य कलात्मक विधाओं मे...