समस्तीपुर, अप्रैल 5 -- रोसड़ा। बिहार सरकार द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा आयोजित सीवी रमन टैलेंट सर्च टेस्ट 2025 में सरस्वती शिशु मंदिर केशव नगर फुलवरिया की कक्षा अष्टम की छात्रा यशी राज ने जिला स्तर पर पांचवा स्थान प्राप्त किया है। यशी राज को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के द्वारा प्रमाण पत्र, मेडल एवं नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। छात्रा यशी की इस सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास कुमार मिश्रा ने वंदना सभा में यशी राज को सम्मानित कर छात्र-छात्राओं को यशी से प्रेरणा लेने की सलाह दी। छात्रा यशी की सफलता से पूरे विद्यालय में हर्ष व्याप्त है। मौके पर विद्यालय के मीडिया प्रभारी संजय कुमार मिश्रा,रमेश चंद्र नायक,मीना कुमारी, आनंद प्रकाश,सुमन कुमार, आस्तिक चंद्रकांत कर्मयोगी,राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.