नीरज धनखेर, अक्टूबर 15 -- मेष (Aries)कार्ड: Nine of Wands (नाइन ऑफ वैंड्स) आप लंबे समय से बहुत कुछ संभाल रहे हैं, और अब उसका असर आपकी ऊर्जा पर दिखने लगा है। आज खुद को ज़्यादा मत थकाइए। थोड़ा रुकिए और आराम कीजिए। ताकत यह नहीं कि आप हर वक्त चलते रहें, बल्कि यह भी है कि आप खुद को आराम करने की इजाज़त दें। गिल्ट महसूस मत कीजिए - रेस्ट लेना भी ज़रूरी है। लकी टिप: आज अपने शरीर को थोड़ा ज़्यादा समय दीजिए।वृषभ (Taurus)टैरो कार्ड: फोर ऑफ कप्स आज दूसरों की सलाह ना लें। आज खुद के साथ थोड़ा समय बिताइए। अपने अंदर की चीजों को महसूस करिए। सही समय आने पर आपको सारे सवालों के जवाब मिल जाएंगे। आज अपने मन की आवाज को सुनने की कोशिश करिए। लकी टिप: 10 मिनट के लिए शांत बैठें। ये भी पढ़ें- धनतेरस पर कितने दीए जलाना होता है शुभ? जानें क्यों पढ़ा जाता है यम दीपदान म...