नई दिल्ली, जुलाई 10 -- मेष टैरो राशिफल (Aries)टैरो कार्ड: द चैरियट द चैरियट कार्ड कह रहा है कि दिल की सुनिए। दूसरों के लिए खुद को बदलने की जरूरत नहीं है। आप जैसे हैं वैसे ही रहिए। भले ही भीड़ से दूर रहना पड़े लेकिन आप उसी रास्ते पर चलिए जहां दिल कह रहा है। खुद पर भरोसा रखिए। यूनिवर्स आपके साथ है। किसी भी चीज में समझौता ना करें। लकी टिप्स: बिना डरे अपनी बात सामने रखिए।वृषभ टैरो राशिफल (Taurus)टैरो कार्ड: किंग्स ऑफ पेंटाकल्स आपको अपनी अहमियत साबित करने की जरूरत नहीं है। कुछ लोग आपको परख सकते हैं लेकिन आप डटे रहिए। अपनी एनर्जी और प्रेजेंस को ऐसे ही जाया ना होने दें। जैसे आप दूसरों को सहारा देते हैं, वैसे ही आज खुद के साथ करिए। अपना समय वहां दें जहां आपको ग्रोथ दिखें। अपनी सेल्फ वर्थ को पहचानिए। लकी टिप्स: खुद की वैल्यू करें ना कि इसकी उम्मीद...