लखनऊ, अगस्त 11 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय टैरिफ वार के बीच भाजपा स्वदेशी को बढ़ावा देने की मुहिम शुरू करेगी। इसके लिए व्यापारियों को देश में बना सामान बेचने के लिए प्रेरित किया जाएगा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने यह जिम्मा भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ को सौंपा है। प्रदेश कार्यालय पर हुई बैठक में उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे केवल स्वदेशी सामान बेचने का संकल्प लेकर अपने व्यापार को बढ़ावा दें। 15 अगस्त के बाद प्रदेश के हर जिले में व्यापारी चौपाल, गोष्ठियां और व्यापारी सम्मेलन किए जाएंगे। धर्मपाल सिंह ने कहा कि भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने, इसके लिए देश के प्रत्येक नागरिक को स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने के लिए काम करना होगा। उन्होंने व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.