वाशिंगटन, मार्च 20 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारत जल्द ही अमेरिकी वस्तुओं पर लगाए गए टैरिफ में बड़ी कटौती करेगा। इसके साथ ही ट्रंप ने फिर दोहराया कि अमेरिका 2 अप्रैल से भारत के खिलाफ जवाबी कदम उठाएगा। ट्रंप ने भारत पर अमेरिकी वस्तुओं पर भारी टैरिफ लगाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे अमेरिकी कंपनियों के लिए भारतीय बाजार में प्रवेश करना लगभग असंभव हो गया। ब्रेइटबार्ट न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, "मुझे लगता है कि भारत संभवतः इन टैरिफों को काफी हद तक कम करने जा रहा है। लेकिन 2 अप्रैल से, हम उन पर वही टैरिफ लगाएंगे जो वे हम पर लगाते हैं।" ट्रंप ने पहले घोषणा की थी कि 2 अप्रैल से उन देशों के खिलाफ जवाबी टैरिफ लागू होंगे, जो अमेरिकी उत्पादों पर ऊंचे शुल्क लगा रहे हैं। इससे कुछ दिन प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.