नई दिल्ली, मार्च 21 -- अमेरिका की ओर से भारत पर कोई पारस्परिक टैरिफ (Reciprocal Tariff) नहीं लगाया गया है। नरेंद्र मोदी सरकार ने शुक्रवार को संसद में यह जानकारी दी। राज्यसभा में एक प्रश्न के जवाब में वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा, 'यूएस ने बीते 13 फरवरी को पारस्परिक व्यापार और टैरिफ पर एक ज्ञापन जारी किया। इसमें वाणिज्य सचिव और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि को यह जांच करने का निर्देश दिया गया कि व्यापारिक भागीदारों के गैर-पारस्परिक व्यापार समझौते से अमेरिका को नुकसान हुआ है या नहीं। इस तरह प्रत्येक व्यापारिक भागीदार को लेकर रिपोर्ट पेश की जाएगी, जिसके आधार पर यूएस उसके खिलाफ किसी भी प्रासंगिक अमेरिकी कानून के तहत कार्रवाई कर सकता है।' यह भी पढ़ें- टैरिफ में बड़ी कटौती करने जा रहा भारत, मैंने बेनकाब किया; ट्रंप ने फिर दी ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.