बांका, जनवरी 17 -- बांका, निज प्रतिनिधि। जिले में मध्याह्न भोजन योजना (एमडीएम) में पारदर्शिता लाने और फर्जीवाडे पर रोक लगाने के लिए शिक्षा विभाग ने सख्त कदम उठाया है। इसके तहत शुक्रवार से ट्रायल बेसिस पर तीन महीने तक स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति टैबलेट के माध्यम से दर्ज की जाएगी। इसके बाद इसे नियमित कर दिया जायेगा। अब यदि स्कूलों में टैबलेट पर दर्ज की गई छात्रों की उपस्थिति और एमडीएम से लाभांवित बच्चों के आंकडों में अंतर पााय गया, तो संबंधित स्कूल के प्राचार्य के साथ-साथ प्रखंड साधनसेवी पर भी कार्रवाई की जायेगी। शिक्षा विभाग के आंकडे के मुताबिक जिले में करीब दो हजार ऐसे विद्यालय हैं, जहां नियमित रूप से मध्याह्न भोजना योजना संचालित की जा रही है। अब शिक्षा विभाग ने स्कूलों में उपस्थिति को वास्तविक और पारदर्शी बनाने के लिए फेशियल रिकॉग्नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.