बिहारशरीफ, दिसम्बर 23 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के सरकारी विद्यालयों में उपलब्ध कराए गये टैबलेट को सक्रिय नहीं करने व ई-शिक्षा कोष पर पंजीकरण नहीं करना जिले के 107 प्राचार्यों को महंगा पड़ गया है। डीईओ आनंद विजय ने संबंधित विद्यालयों के प्राचार्यों से स्पष्टीकरण पूछा है। दो दिनों के अंदर जवाब मांगा है। कहा है कि टैबलेट के माध्यम से ही सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों की उपस्थिति बनाया जाना है। काफी दिन पहले टैबलेट उपलब्ध कराया गया है। टैबलेट चलाने के लिए प्रशिक्षित भी किया गया है। फिर भी टैबलेट को सक्रिय नहीं कराया जाना विभागीय कार्य के प्रति लापरवाही को दर्शाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.