देवरिया, मई 27 -- देवरिया, निज संवाददाता। सदर तहसील के हवालात से गायब 330 टैबलेट के मामले में पुलिस ने सोमवार को दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उनकी निशानदेही पर 13 टैबलेट बरामद किया है। पूछताछ के बाद देानों को कोतवाली पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। उधर हिरासत में लिए गए नायब नाजिर से तीसरे दिन भी कोतवाली पुलिस पूछताछ करती रही। गायब अन्य टैबलेट तक पहुंचने के लिए कोतवाली पुलिस सर्विलांस का सहारा ले रही है। स्वामी विवेकानंद सशक्तीकरण योजना से छात्रों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए टैबलेट दिया जाता है। सदर तहसील के महाविद्यालयों के छात्रों को टैबलेट वितरण करने के लिए वहां टैबलेट दिया गया था। जहां से 330 टैबलेट गायब हो गए। इस मामले में जांच में प्रथम दृष्टया दोषी नायब नाजिर राकेश श्रीवास्तव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.