मऊ, मार्च 8 -- यूपी के मऊ जिले से हैरान कर देने वाला सामने आया है। जहां जिला कारागार में स्वास्थ्य जांच में पांच कैदियों के एचआईवी से संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही जेल में एचआईवी संक्रमित कैदियों की कुल संख्या 14 हो गई है। जिला कारागार के जेलर राजेश कुमार और फार्मासिस्ट अजय कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को जानकारी दी कि पिछले एक सप्ताह में हुई जांच में इन पांच कैदियों में एचआईवी संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा चार अन्य कैदी भी संदिग्ध हैं, जिनकी जांच जारी है। जेल प्रशासन के अनुसार, एचआईवी संक्रमित कैदियों को विशेष भोजन और नियमित दवा उपलब्ध कराई जा रही है। फार्मासिस्ट श्रीवास्तव ने बताया कि संक्रमित पाए गए कुछ कैदियों ने बलिया के ददरी मेले में पीठ और हाथ पर टैटू बनवाया था, जिससे संक्रमण फैलने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, कुछ कैदियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.