सहारनपुर, अप्रैल 26 -- सहारनपुर। महापौर डॉ.अजय कुमार ने कहा है कि शहर के विकास में व्यापारियों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है और उनकी रक्षा हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने व्यापारियों को एक बार पुनः विश्वास दिलाया है कि टैक्स से जुड़े मामले में किसी व्यापारी का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। महापौर ने व्यापारियों से मुलाकात के दौरान बताया कि नगर निगम अधिकारियों द्वारा जीआईएस सर्वे बिलों का वार्डो में जाकर भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यापारी का कोई नुकसान नहीं होने दिया जायेगा। सभी व्यापारी मण्डलों के साथ संवाद कर जीआईएस से सम्बंधित भ्रांतियों को दूर किया जायेगा और स्थितियों को ठीक कराया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.