लखनऊ, फरवरी 4 -- कार्रवाई लखनऊ। प्रमुख संवाददाता टैक्स वसूली को लेकर नगर आयुक्त ने कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय राय ने जोन-7 के जोनल अधिकारी (जेडओ) एसडीएम रामेश्वर प्रसाद को राजस्व वसूली के लक्ष्य पूरा न करने और लापरवाही पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जोनल अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है। लक्ष्य से कोसों दूर आंकड़ों ने खोली पोल नगर आयुक्त के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद जोन-7 में कर वसूली की स्थिति चिंताजनक पाई गई है। नगर आयुक्त ने पिछले वर्ष की तुलना में न्यूनतम 25 प्रतिशत की वृद्धि का लक्ष्य रखा था, लेकिन जोन-7 मात्र 13.60 प्रतिशत की वृद्धि ही दर्ज कर पाया। जनवरी 2025 की तुलना में जनवरी 2026 में वसूली में 54.89 लाख रुपये की भारी कमी दर्ज की गई है। पर्यवेक्षण में शिथिलता और जवाबदेही मुख्य कर निर्धारण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.