संभल, सितम्बर 10 -- शासन एवं मुख्यालय के निर्देश पर संभल में राज्य कर विभाग ने बुधवार को बकायेदार फर्मों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए वसूली अभियान चलाया। अभियान मोहित गुप्ता संयुक्त आयुक्त कार्यपालक राज्य कर सम्भाग 'ए मुरादाबाद ने किया। यह अभियान अशोक कुमार सिंह अपर आयुक्त ग्रेड-1 राज्य कर मुरादाबाद जोन के निर्देशन में संचालित हुआ। इस दौरान मैसर्स जाहिद स्क्रैप ट्रेडर्स चौधरी सराय पर 57,89,260, मैसर्स बास्ती रोड लाइन्स खग्गू सराय पर 1,03,63,659 और मैसर्स वीआर ऑटो मोबाइल्स चन्दौसी चौराहा पर 50,60,162 राज्य कर अधिकारियों ने इन फर्मों के व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर जाकर मौके पर जांच की और बकाया धनराशि तत्काल राजकोष में जमा करने का निर्देश दिया। साथ ही सख्त चेतावनी दी गई कि अगर समय रहते भुगतान नहीं किया गया तो कुर्की, नीलामी, जैसी कठोर दंडात्मक...