लातेहार, जनवरी 31 -- लातेहार, प्रतिनिधि। नगर पंचायत लातेहार में वर्ष 2026 के चुनाव की तिथि घोषित होते ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 24 फरवरी को मतदान तथा 27 फरवरी को मतगणना कराई जाएगी। चुनाव की घोषणा के बाद नगर क्षेत्र में प्रत्याशियों की सक्रियता बढ़ गई है और आम लोगों के बीच चुनाव को लेकर चर्चा का माहौल बन गया है। इसी क्रम में नगर पंचायत चुनाव को लेकर चैंबर ऑफ कॉमर्स की सोच, अपेक्षाओं और सुझावों को जानने के उद्देश्य से हिंदुस्तान अखबार के प्रतिनिधि द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र के चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदधारियों एवं व्यवसायियों से संवाद किया गया। संवाद के दौरान चैंबर के प्रतिनिधियों ने नगर क्षेत्र की मूलभूत एवं जमीनी समस्याओं को खुलकर सामने रखा और आगामी नगर अध्यक्ष तथा वार्ड प्रतिनिधिय...