रांची, जुलाई 11 -- रांची, संवाददाता। आम नागरिकों को यह समझना होगा कि टैक्स देना केवल कानूनी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि देश के विकास में भागीदारी भी है। सरकार को भी चाहिए कि वह टैक्स सिस्टम को अधिक पारदर्शी और जनसुलभ बनाए। ताकि लोगों में विश्वास और सहभागिता बढ़े। ये बातें शुक्रवार को पद्मश्री अशोक भगत ने मुख्य अतिथि के रूप में आयकर विभाग द्वारा रांची क्लब में आयोजित तीन दिनी टैक्सपेयर हब के आखिरी दिन कही। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों में टैक्स व्यवस्था और सरकार की जवाबदेही को लेकर आज भी भ्रम की स्थिति देखी जाती है। कुछ लोग मानते हैं कि टैक्स का पैसा सरकार चलाने के लिए जरूरी है, जबकि कुछ इसे बोझ समझते हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी टैक्स की प्रक्रिया और लाभ को लेकर लोगों में स्पष्टता नहीं है। उन्होंने कहा, एक समय गांवों में टैक्स या बैंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.