मुरादाबाद, फरवरी 23 -- टैक्स विभाग की टीम के साथ मारपीट व पार्षद पर रिपोर्ट दर्ज किए जाने का मामला गर्माता जा रहा है। सोमवार को कांग्रेस पार्षद महापौर विनोद अग्रवाल से मिले। पूरे प्रकरण की विस्तार से जानकारी दी। कहा कि पूरे मामले में पार्षद कमर सलीम खेद भी व्यक्त कर चुके हैं। महापौर ने मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह व एसएसपी सतपाल अंतिल से फोन पर वार्ता की। इस दौरान दोनों अधिकारियों के द्वारा निष्पक्ष जांच कराए जाने का आश्वासन दिया। मेयर ने कहा कि मामले को बातचीत के जरिए निपटा लिया जाएगा। 19 फरवरी को नगर निगम की टैक्स टीम मुगलपुरा क्षेत्र में बकाया वसूली के लिए पहुंची थी। बन्ने बेग के भवन पर करीब 1.47 लाख रुपये बकाया थे। भुगतान के लिए कहने पर विवाद बढ़ गया था। टैक्स टीम के साथ मारपीट की गई थी। इस मामले में पार्षद कमर सलीम व अन्य के खिलाफ क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.