फिरोजाबाद, मार्च 26 -- शहर में गृहकर, जलकर जमा न करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई लगातार जारी है। मंगलवार को भी टैक्स विभाग की टीमों ने अलग-अलग स्थान पर कई दुकान एवं गोदाम को सील कर दिया। कर निर्धारण अधिकारी नीरज पटेल ने बताया कि टैक्स विभाग की टीमों ने शहर के मौहल्ला रोशनगंज, घेर खोखल, कैलाश नगर एवं अटावाला में कई दुकानों के अलावा गोदाम पर लगभग 20 लाख की धनराशि टैक्स के रूप में बकाया होने पर सभी के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई नगर आयुक्त ऋषिराज के निर्देश पर की गई। कर निर्धारण अधिकारी ने बताया है कि टैक्स जमा करने वालों के खिलाफ निगम की यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.