बिहारशरीफ, फरवरी 4 -- निबंधन के पूर्व गूगल अर्थ से जमीन का भौतिक सत्यापन बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। जमीन निबंधन में टैक्स चोरी रोकने के लिए तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। गूगल अर्थ से जमीन की वास्तविक स्थिति का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। जिला अवर निबंधक अजय कुमार झा ने बताया कि जमीन के एरिया के अनुसार निबंधन शुल्क निर्धारित है। कम टैक्स देने के लिए कुछ लोग व्यवसायिक को खेतीहर जमीन दिखा रहे हैं। शहरी एरिया को ग्रामीण कर देते है। इस तरह की जालीसाजी नहीं हो इसके लिए गूगल अर्थ के जरिये जमीन का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सत्यापन के क्रम में गलत जानकारी पकड़ में आने पर जुर्माने के साथ टैक्स जमा लिया जाता है। इसी तरह कोई दूसरे की जमीन की बिक्री नहीं करें इस पर भी नजर रखी जाती है। आधार जांच के क्रम में आंखों की पुतली (आईरिश...