गिरडीह, मार्च 14 -- राजधनवार। धनवार रेफरल अस्पताल की एएनएम पूनम सिन्हा व स्व. बबलू कुमार सिन्हा के 20 वर्षीय पुत्र अर्पित सिन्हा ने प्रथम प्रयास में ही एसएससी सीजीएल की परीक्षा में सफलता अर्जित किया है। उसका चयन टैक्स असिस्टेंट के पद पर हुआ है। उसकी इस सफलता से घर परिवार में खुशी का माहौल है। अर्पित ने बताया कि पिता की मृत्यु के बाद माता का संघर्षमय जीवन ने उसे कुछ अच्छा कर मां का सहारा बनने के लिए प्रेरित किया। उसने तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारित कर लग्न के साथ कड़ी मेहनत करने का संदेश दिया है। उसकी इस सफलता पर संतोष कुमार सिन्हा, प्रियंका सिन्हा, सुनील सिंह, निशि सिन्हा, सुशील कुमार सिन्हा, पूजा सिन्हा, प्रकाश, विशेष सिद्धान्त, खुशी,आदर्श, सुरमई, भुनेश्वर प्रसाद, विजय किशोर प्रसाद, उषा सिन्हा, वीरेंद्र सिन्ह...