चम्पावत, जनवरी 11 -- चम्पावत। जिला मुख्यालय में टैक्सी मालिक कल्याण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें टैक्सी मालिकों और संचालकों की विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। वाहन स्वामियों ने वाहनों की फिटनेस को लेकर जारी सरकारी आदेश की निंदा करते हुए इसे उत्पीड़न की कार्रवाई बताया गया। इस मौके पर भैरवां स्थित टैक्सी स्टेंड में लगातार हो रही तोड़ फोड़ और चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाए जाने के लिए सीसीटीवी कैमेरे लगाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...