पिथौरागढ़, मई 25 -- झूलाघाट। क्षेत्र के थानाध्यक्ष दिनेश चन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्थानीय टैक्सी चालकों के साथ वार्ता की। इस दौरान उन्होंने चालकों से कहा कि यातायात नियमों का पालन न करने से वे अपने व यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे हैं। पुलिस टीम ने चालकों से पर्यटकों के प्रति सहयोगात्मक व शालीन व्यवहार अपनाने की अपील की। इस दौरान चालकों को सुरक्षित और जिम्मेदार ड्राइविंग करने के लिए शपथ भी दिलाई गई। ------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.