देवरिया, फरवरी 12 -- गौरीबाजार (देवरिया)। हिन्दुस्तान टीम। टैंकर के चपेट में आकर एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। टैंकर के नीचे आकर बाइक सवार के चितड़े उड़ गए। शव की पहचान नही हो सका। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पर पहुंची बाइक के नंबर के आधार पर शव की पहचान करने में जुटी है। गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर गौरीबाजार के देवगांव हनुमान मंदिर के समीप बुधवार रात एक बाइक सवार को गोरखपुर के तरफ से आ रहे तेज रफ्तार में आ रहे टैंकर ने टक्कर मार दिया। बताया जाता है बाइक सवार सड़क के कट से लेन बदल रहा था। टैंकर के टक्कर से बाइक सवार अनियंत्रित हो गया और उछल कर पहिए के नीचे चला गया। टैंकर से कुचल कर बाइक सवार के चितड़े उड़ गए। शव को पहचाना मुश्किल था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस बाइक के नंबर के आधार पर युवक के शव की पहचान करने में जुटी थी। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ...