गिरडीह, अगस्त 4 -- गावां। गावां-सतगावां पथ स्थित भुताई पुल के समीप एक अनियंत्रित गैस टैंकर ने धान रोपने जा रही 5 महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे 1 महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं 1 महिला को मामूली चोट आई है। जानकारी के अनुसार, बंगाल से बिहार जा रहे 3 गैस टैंकर आपस में ओवरटेक करना चाह रहे थे। इसी दौरान एक गैस टैंकर अनियंत्रित होकर भुताई पुल के पास खेत में धान रोपने जा रही 5 महिलाओं को रौंद दिया। जिससे मल्हेत के मादो रजवार की 65 वर्षीय पत्नी बसमतिया देवी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं इसी गांव के महेंद्र रविदास की 35 वर्षीय पत्नी सुगी देवी, संजय रजवार की 36 वर्षीय पत्नी उषा देवी, गुड्डू रजवार की 26 वर्षीय पत्नी पूनम देवी गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि 65 वर्षीय मीना देवी को भी मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.