कानपुर, दिसम्बर 22 -- कानपुर। महाराजपुर में खाना खाने के बाद टैंकर चालक की हालत बिगड़ गई। साथी खलासी ने परिजन को सूचना दी। साथ ही डायल 108 पर कॉल कर एंबुलेंस को बुलाया। आरोप है कि करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस कांशीराम अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रतापगढ़ के ग्राम भावलपुर निवासी 49 वर्षीय संजय कुमार ऑयल टैंकर चालक थे। परिवार में पत्नी मनीषा और तीन बेटियां हैं। छोटे भाई श्रवण कुमार ने बताया कि वह खलासी शिव नारायण के साथ थे। रविवार रात महाराजपुर हाईवे पर खाना खाने के बाद अचानक उनकी हालत बिगड़ने लगे। तत्काल साथी शिव नारायण ने परिवार को सूचना दी। साथ ही एंबुलेंस को बुलाने के लिए डॉयल 108 पर कॉल की। आरोप है कि कॉल करने के डेढ़ घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची। इस कारण अस्पताल जाने से पहले उनकी मौत हो गई। महाराजपुर थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.