किशनगंज, मार्च 6 -- टेढ़ागाछ। एक संवाददाता टेढ़ागाछ प्रखंड में वर्षों बाद रेल के सफर का सपना जल्द साकार तो होगा, फिलहाल टेढ़ागाछ प्रखंड में हॉल्ट बन रहा है। लेकिन टेढ़ागाछ प्रखंडवासियों की मांग है कि यहां रेलवे हॉल्ट की जगह रेलवे स्टेशन बने ताकि रेल यात्रियों को रेल का सफर सुगमता पूर्वक हो। स्थानीय लोगों ने बताया कि हॉल्ट बनाया जा रहा है जो कि प्रखंड मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर कालियागंज अररिया जिला के पास स्थित है। टेढागाछ एवं फुलबरिया के बीच एक छोटा सा रेलवे हॉल्ट बनाया जा रहा है जिससे यहां के लोगों में काफी आक्रोश है। इसी को लेकर कुछ दिन पूर्व रेलवे विभाग के मुख्य अभियंता को आवेदन दे कर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं युवाओं ने टेढ़ागाछ रेलवे हॉल्ट को स्टेशन में परिवर्तन करने की मांग की थी, इसके बाद से रेलवे स्टेशन की मांग युवाओं द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.