किशनगंज, मई 11 -- टेढ़ागाछ, एक संवाददाता। टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत छह पंचायतों के महादलित टोलों में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लेकर शनिवार को विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में पात्र लाभुकों को मौके पर ही 22 प्रमुख योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। प्रखंड प्रशासन की पहल पर आयोजित इन शिविरों में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा सहायता, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, नल-जल योजना, वृद्धावस्था पेंशन सहित योजनाओं से लाभान्वित किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक सरकारी योजनाओं की सीधी पहुंच सुनिश्चित करना है। शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत सेवक और सामाजिक कार्यकर्ता भी सक्रिय रूप से शामिल र...