छपरा, अप्रैल 7 -- मढ़ौरा। एक संवाददाता स्थानीय टेहटी में दो गुटों के बीच हुई मारपीट में करीब 15 लोगों के खिलाफ मढ़ौरा थाना में एक केस दर्ज किया गया है। मढ़ौरा पुलिस के अनुसार गेहूं के खेत में मवेशी के घुसने को लेकर हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। प्रथम पक्ष से वकील महतो की पत्नी ज्ञान्ती देवी ने जो केस दर्ज कराया उसमे कहा है कि उनके भैंस का बच्चा ब्रह्मदेव महतो के खेत में चरने चला गया तो उनकी पत्नी संकुतला देवी उनके दरवाजे पर आकर गाली गलौज करने लगी। विरोध करने पर ब्रह्मदेव महतो, जगदीश महतो ,द्वारिका महतो ,दिलीप महतो विद्या महतो ,ललन महतो व बबन महतो एक राय होकर उनके साथ लाठी डंडे व अन्य धारदार हथियार से मारपीट किये‌। इस दौरान बीच बचाव करने पहुंचे उनके देवर को भी पीटा गया। वहीं दूसरे पक्ष से ब्रह्मदेव महतो की पत्नी सकुन्ती देवी ने केस दर्ज करा...