नई दिल्ली, दिसम्बर 26 -- एशेज सीरीज 2025-26 का चौथा मुकाबला 26 दिसंबर शुक्रवार से मेलबर्न के एमसीजी क्रिकेट ग्राउंड पर शुरू हुआ। इस मुकाबले में इंग्लैंड के मध्यक्रम के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रुक ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों पर 41 रन बनाए। उन्हें ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। आउट होने से पहले हैरी ब्रुक ने अपनी इस पारी में दो चौके और दो छक्के लगाए। इस छोटी सी पारी के साथ हैरी ब्रुक ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वे टेस्ट क्रिकेट में गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। हैरी ब्रुक ने यह विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 3000 रन बनाए हैं। उन्होंने 3000 टेस्ट रन बनाने के लिए 3468 गेंदों का सामना किया। हैरी ब्रुक के बाद स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.