देवरिया, जुलाई 1 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। कसया ट्रांसमिशन पर लगे 63 एमबीए की टेस्टिंग रिपोर्ट में जलने की बात सामने आई है। इसके चलते देवरिया उत्तरी के सैकड़ों उपभोक्ता एक सप्ताह तक भीषण कटौती झेलेंगे। नया ट्रांसफार्मर 3 से 4 दिन में कसया पहुंचेगा। लगने के तीन या चार दिनों बाद ही आपूर्ति में सुधार हो सकेगा। चौदह महीने में तीन बार इस ट्रांसफार्मर के जलने से उपभोक्ताओं के साथ कर्मचारी भी परेशान हो चले हैं। देवरिया उत्तरी के उपभोक्ता कसया ट्रांसमिशन से हो रही आपूर्ति से हलकान हैं। वर्ष 2023 में पांडेय चक, देसही देवरिया और तरकुलवा उप केंद्र को आपूर्ति शुरू होने के बाद तीन बार 63 एमबीए का ट्रांसफार्मर जल चुका है। शनिवार को ट्रांसफार्मर के ब्रेकडाउन होने के बाद रविवार को इंजीनियरों ने निरीक्षण किया था। मंगलवार को इसकी रिपोर्ट आ गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.