नई दिल्ली, फरवरी 15 -- भारतीय ग्राहकों के बीच स्कोडा स्लाविया हमेशा से एक पॉपुलर सेडान रही है। अब कंपनी स्कोडा स्लाविया के अपडेटेड वर्जन को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसी क्रम में कंपनी स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट (Skoda Slavia Facelift) की जोर-शोर से टेस्टिंग कर रही है। हाल ही में महाराष्ट्र की सड़कों पर स्लाविया फेसलिफ्ट को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिससे साफ संकेत मिलते हैं कि यह कार अब लॉन्च के काफी करीब है। टेस्ट म्यूल पर दिखे बदलाव बताते हैं कि कंपनी इस बार सिर्फ छोटे-मोटे अपडेट नहीं, बल्कि डिजाइन और फीचर्स दोनों में बड़े सुधार करने जा रही है। आइए जानते हैं अपडेट मिलने के बाद क्या होंगे बड़े बदलाव। यह भी पढ़ें- नई मारुति ब्रेजा ने चौंकाया, टेस्टिंग के दौरान दिखा 6-स्पीड मैनुअल और नया इंजनइतनी बदल जाएगी डिजाइन नई स्ला...