जमशेदपुर, जुलाई 15 -- विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर टेल्को स्थित परिवार कल्याण संस्थान के सीएसआर विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट का सहयोग रहा। कार्यक्रम में पीकेएस के कुपोषण उपचार केंद्र की युवतियों और महिलाओं ने भाग लिया। मुख्य वक्ता आईडब्ल्यूसी जमशेदपुर ईस्ट की अध्यक्ष डॉ. मीना मुखर्जी थीं। उन्होंने 2025 के विश्व जनसंख्या दिवस की थीम और उद्देश्य की जानकारी दी। डॉ. मुखर्जी ने बताया कि इस दिवस का उद्देश्य जनसंख्या नियंत्रण, लैंगिक समानता, गरीबी उन्मूलन, मातृत्व स्वास्थ्य और मानवाधिकार जैसे विषयों पर जागरूकता फैलाना है। सत्र के बाद पीपी सोनाली महंती और संपादक मधुमिता रॉय द्वारा महिलाओं के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई। विजेताओं को उपहार भी दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.