जमशेदपुर, जून 19 -- टेल्को थाना क्षेत्र स्थित शिक्षा निकेतन स्कूल के पास मंगलवार देर रात सड़क दुर्घटना में घोड़ाबांधा निवासी 21 वर्षीय अमन कुमार की मौत हो गई। घटना के समय अमन अपने दोस्तों के साथ बाइक से चाउमिन खाकर लौट रहा था। जानकारी के अनुसार, अमन और उसका दोस्त देर रात घूमने और खाने के इरादे से निकले थे। चाउमिन खाने के बाद दोनों घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान अमन और उसका दोस्त बाइक पर सवार होकर शिक्षा निकेतन की ओर बढ़ा। रास्ते में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर स्किट कर गई, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। गिरने के तुरंत बाद पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने अमन को कुचल दिया। हादसे में अमन गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जबकि उसका साथी बाल-बाल बच गया और उसे सिर्फ मामूली चोटें आईं। वहीं, दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.