देवरिया, नवम्बर 26 -- देवरिया, निज संवाददाता। राजकीय इण्टर कालेज में आयोजित तीन दिवसीय विशेष खगोल विज्ञान कार्यक्रम के दूसरे दिन मंगलवार को खगोलशास्त्री एवं मानव व्याख्याता एस. नटराजन ने छात्रों को टेलीस्कोप से चन्द्रमा के गड्ढों का अवलोकन कराया। इसके बाद उन्होने चन्द्रमा के बारे में छात्रों को विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान छात्रों ने खगोलशास्त्री से चन्द्रमा से संबंधित प्रश्न भी पूछे। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा एवं अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने के लिए आयोजित विशेष खगोल विज्ञान कार्यक्रम के दूसरे दिन खगोलशास्त्री ने राजकीय इंटर कॉलेज, कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज, नवोदय विद्यालय एवं केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं को चन्द्रमा का अवलोकन कराने के साथ ही उसकी विस्तृत जानकारी दी। खगोलशास्त्री ने बताया ...