रांची, मार्च 12 -- कांके, प्रतिनिधि। राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद की अनुशंसा पर भारत सरकार के संचार मंत्रालय अंतर्गत टेलीफोन सलाहकार समिति रांची का सदस्य पिठोरिया गांव निवासी अनिल कुमार केसरी को बनाया गया है। इस संबंध में संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया द्वारा तत्संबंधी कार्यालय आदेश निर्गत किया गया है। अनिल कुमार केसरी के सदस्य मनोनीत होने पर सांसद आदित्य प्रसाद, अभिषेक कुमार, सबीबुल रहमान, नेसार अहमद, शेख सहाबुद्दीन आदि ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.