फरीदाबाद, जनवरी 27 -- फरीदाबाद। साइबर अपराध थाना एनआईटी की टीम ने टेलीग्राम टास्क के जरिए साइबर ठगी करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान ओम प्रकाश निवासी भिनसर, जिला बीकानेर (राजस्थान) और देवेंद्र निवासी रामदेव नगर, बीकानेर (राजस्थान) के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ओम प्रकाश ने अपनी बहन के नाम से बैंक खाता खुलवाकर अपने साथी देवेन्द्र को उपलब्ध कराया था। उक्त खाते में ठगी की रकम में से 45 हजार रुपये आए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बता दें कि एनआईटी-पांच निवासी व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि 15 नवंबर 2025 को उसके व्हाट्सऐप पर एक लिंक आया था। लिंक पर क्लिक करने पर वह एक टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ गया गया था...