बिजनौर, फरवरी 11 -- टेलीग्राम पर जॉब ऑफर का झांसा देकर ठगों ने एक महिला से करीब नौ लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता ने मामले में साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शहर कोतवाली के मोहल्ला नई बस्ती बी-14 निवासी हिमानी शर्मा पत्नी विकास कुमार ने बताया कि 21 सितंबर 2025 को उनके पास टेलीग्राम पर नौकरी का मैसेज आया था। इसमें ट्रेनिंग के दौरान निवेश कर मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। वह एक ग्रुप से जुड़ गईं और बताए अनुसार काम करने लगीं। 24 सितंबर को ठगों ने कंपनी की एनिवर्सरी के नाम पर निवेश कराने को कहा। इस पर उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा से 4 लाख 11 हजार 439 रुपये आरटीजीएस के जरिए भेज दिए। बाद में पैसा वापस नहीं मिला तो 31 अक्तूबर 2025 को 50 हजार रुपये यूपीआई से ट्रांसफर किए। इसके बाद ठगों ने रकम वापस करने के नाम पर और पैसे मांगे। मजबूरी में पीड़ित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.